लोगों को किया मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान मे जिला युवा समन्वयक देवंद्र कुमार व लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा के निर्देशन मे कोविड 19 जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन गांव सारा मे राष्ट्रीय युवा स्वयसेवक विकास के द्वारा किया गया।
इसी के साथ आज सविधान दिवस के अन्तर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमो पर भी प्रकाश डालते हुए मौलिक अधिकार जैसे विषयो पर भी चर्चा की गयी। गांव मे जिन लोगो पर मास्क नही है या मास्क नही लगाते है, उन्हे मास्क वितरण कर जहां आवश्यक हो वहां मास्क लगाए रखे लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के वरिष्ठ लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा ने किया। उन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए उन्हे मास्क लगाने, सोशल दुरिया एव खुद को कैसे कोरोना से बचाकर रख सकते है, जैसे विषयो पर लोगो को जागरूक किया। वही जिला युवा समन्वयक देवेंद्र ने भी लोगो को कोरोना से बचाव के उपाय बताए। ग्राम प्रधान नीरज त्यागी ने अधिक से अधिक लोगो को अपने आस पास साफ सफाई रखने, बार-बार हाथो को धोने एवं सब्जियों को धोकर बनाने के लिए लोगो जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र भोजपुर ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वय सेवक विकास ने किया ।

कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान नीरज त्यागी, अंकित, बबलू, आरती, जानकी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top