बागपत। विपुल जैन
सपा के उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ -सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार व एडवोकेट शमशाद मलिक के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने वोट मांगी।
सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह व सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव ने बताया कि जनपद में उपरोक्त निर्वाचन की नामावली में जिन लोगों का नाम सम्मिलित है, उनसे जनसंपर्क किया गया और सपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। आगामी 1 दिसंबर को विधान परिषद की मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक सीट के लिए मतदान होना है। इस चुनाव के लिए समाजवादियों द्वारा नवजीवन इंटर कॉलेज गांधी, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेडा, राजकीय हाई स्कूल दौझा, राजकीय हाई स्कूल पठ्ठी ,राजेश पायलट इंटर कॉलेज गांवडी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कैड़वा, जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पुठड, जय जवान इंटर कॉलेज हिसावदा, आदर्श इंटर कॉलेज डौला व सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मे पहुंचकर जनसंपर्क किया गया और सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर सुशील कुमार, प्रदीप चौधरी, रविंद्र नैन, संदीप चौधरी ,नेहा चौधरी ,सोनिका प्रधान, मनोज कुमार, डॉ राधेश्याम सिंह, अंकुर यादव, बिजेंद्र भाटी आदि थे।

If you have any doubts, please let me know