बागपत। विपुल जैन
रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव ओमवीर ढाका ने प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने किसानों की समस्याएं पूरी जोर-शोर के साथ उठाई।
ओमवीर ढाका ने कहा कि चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का जो बकाया गन्ना भुगतान है, उसे अविलंब दिलवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने गन्ने का भाव रिकवरी के हिसाब से एवं लागत मूल्य कम से कम पांच सौ रुपए प्रति कुंतल देने की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों की गन्ना पर्ची एवं धान की पुराली की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जाये। साथ ही उन्होंने गांधी गांव में चली आ रही गन्ना क्रय केंद्र की समस्या का भी अविलंब निस्तारण करने की मांग की। पत्र में सचिन पंडित, योगेंद्र पावला, प्रदीप धामा, कंवरपाल हुड्डा आदि के हस्ताक्षर थे।

If you have any doubts, please let me know