बागपत। विपुल जैन अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा, इसमें उन्होंने रटोल, ढिकौली व बालेनी को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की।
दीपक यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में रटौल को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग पूरी मजबूती के साथ उठाई थी। उसकी सब प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब विशेष जाति देखकर रटौल को नगर पंचायत का दर्जा नही दिया जा रहा है, जो बहुत ही दुखद व अफसोस की बात है। कहा कि यदि रटौल, ढिकोली व बालेनी को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाता है तो इससे इलाके का चहुमुखी विकास होगा। यहाँ के लोगो को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मिलने लगेगी। क्षेत्र में तरक्की आएगी और युवाओं को रोजगार के साधन मिलने लगेंगे।

If you have any doubts, please let me know