खेलो में है रोजगार की अपार संभावनाएं : देवेंद्र | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
डोला गांव में हुई महाराणा प्रताप दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दौड़ लगाई। 
युवा समाजसेवी सूर्यांश यादव के सौजन्य से हुई दौड़ प्रतियोगिता में भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज खेलों में रोजगार की अपार संभावना है। युवाओं को चाहिए कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लें। बताया कि आज बागपत जनपद के जोहड़ी गाँव के कई निशानेबाज खेलों के माध्यम से सरकारी नौकरियों में लगे हुए हैं। इसके अलावा मलकपुर गांव के पहलवान भी कई उच्च पदों पर आसीन है। 

युवाओं को उन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बनाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व उनका यहां पहुंचने पर आयोजन कमेटी के लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top