बागपत। विपुल जैन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का जिला कार्यालय बड़ौत में खोला गया।
इस मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टू चाइल्ड पॉलिसी पूरे देश में सभी धर्मों पर एक समान रूप से लागू होनी चाहिए। बताया कि इसको लेकर आगामी 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रतिज्ञा दिवस मनाया जाएगा।
एक दिन, एक समय सारा भारत एक साथ होगा। देश के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय ध्वज प्रणाम के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सभी लोग प्रतिज्ञा लेंगे। बताया कि देश में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिज्ञा लेने वाले लोगों के हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तरुण कुमार, शैलेश तोमर, धर्मेंद्र धामा, विनय आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know