बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने ललियाना गांव में अपने निजी पैसे से सेंसर लाइटे लगवाई। उनके इस कार्य की गाँव के सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
यह सेंसर लाइट शाम को सूरज छिपने के बाद जल जाएंगी और सुबह सूरज निकलने के बाद ऑटोमेटिक बंद हो जाएंगी। दीपक यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड नंबर 21 के हर गांव का चहुमुखी विकास करना है। वह अपने वार्ड के हर गांव को कनॉट प्लेस बना देंगे और यहां पर बिजली, पानी, नाली व खड़ंजा आदि की कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। कहा कि जनता के लिए उनके द्वार चौबीसी घंटे खुले हुए हैं। कोई भी व्यक्ति जब चाहे तब आकर बेहिचक उन्हें अपनी समस्या बता सकता है। वह उनकी समस्या का हर हाल में निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे।

If you have any doubts, please let me know