रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई पुण्य नहीं : रामकुमार त्यागी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भारत विकास परिषद एवं रोटरी नोएडा रिसर्च एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में मंडोला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद मंडोला के अध्यक्ष रामकुमार त्यागी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। सभी को मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करना चाहिए। भारत विकास परिषद वनवासी कल्याण आश्रम के चेयरमैन विजय कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति के रक्त दान करने से किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का महत्व तब समझ में आता है, जब किसी परिचित के लिए दुर्भाग्यवश रक्त की आवश्यकता पड़ जाती है। इसके अलावा भारत विकास परिषद लोनी के अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष बसंत त्यागी, भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि व विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे। ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ राज ने रक्त दाताओं से कहा कि रक्तदान करने से किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। उल्टे शरीर में नवीन रक्त का संचार होने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। शिविर में 53 रक्तदाताओं का रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर सौरव शर्मा, अतुल त्यागी, अनुराग शर्मा, वंश शर्मा, लीलू त्यागी, संजय कुमार, सीमा, पुष्पा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top