सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए मांगे वोट | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सपा के पदाधिकारी कचहरी पहुँचे और उन्होंने मेरठ खंड से प्रत्याशी एडवोकेट शमशाद मलिक के समर्थन में अधिवक्ताओं से वोट मांगे।
इस अवसर पर नगेन्द्र सिंह ने अधिवक्ताओं से स्नातक क्षेत्र से बदलाव करने की बात कही। कहा कि आगामी 1 दिसंबर को विधान परिषद के लिए चुनाव होंगे, जिसमें सभी अधिवक्ता एडवोकेट शमशाद मलिक के पक्ष में मतदान करें। बताया कि उन्हें राष्ट्रीय लोकदल का भी समर्थन प्राप्त है। चुनाव प्रचार के इस अभियान में पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बागपत एडवोकेट जयवीर सिंह, एडवोकेट राशिद तस्लीम, विवेक वर्धन शर्मा, एडवोकेट अजीत ढाका, एडवोकेट सतेन्द्र खोखर, एडवोकेट सोहनपाल सिंह, एडवोकेट मनोज पवांर, एडवोकेट अरविन्द वाल्मिकी,एडवोकेट जावेद खान, एडवोकेट महेश रंगा, एडवोकेट अंकित दीक्षित, एडवोकेट डोली आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top