बागपत। विपुल जैन
अग्रवाल मंडी टटीरी में 26 /11 के मुम्बई हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई|
इस मौके पर एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि इस आतंकी हमले को आज 12 साल हो गए हैं, मगर यह भारत के इतिहास का वो काला दिन है, जिसे कोई भूल नहीं सकता। बताया कि हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों को दिल दहल उठता है। बताया कि 10 आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिंसा और रक्तपात का ऐसा खूनी खेल खेला था कि पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी। मुकेश कुमार ने कहा कि जो लोग देश पर प्राण न्यौछावर करते हैं, उनको हमें हमेशा याद रखना चाहिए। प्रत्येक राष्ट्रवादी व्यक्ति शहीदों को आज श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर निर्मला देवी, राम सुमन, विक्की आर्य, कनिष्का आर्य आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know