बागपत। विपुल जैन
वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी के नव सत्र के पावन अवसर पर कॉलेज प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा पंडित ओमपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ से प्राणवायु मिलती है। मानव कल्याण के लिए सभी को यज्ञमय होना चाहिए। कॉलेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से परिवारों की प्रगति संभव है। सभी को मेहनत करके शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, जिससे उनका, उनके परिवार का एवं विद्यालय का नाम रोशन हो सके। कालेज प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल ने कहा कि सभी छात्राएं कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन करें। सभी मास्क लगाकर रहे और सोशल डिस्टेंसिंग व अनुशासन का अनुपालन करें। इस अवसर पर निर्मला, अनीता, अंजलि, सुमन, ममता आर्य, प्रवीण कुमार ,संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ ,रामकिशोर, अनिल, शिवानी, काजल, मोनिका, यशिका, शालू, रिया आदि सहित सैकड़ों छात्राओं ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की। यज्ञ के उपरांत सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

If you have any doubts, please let me know