बागपत। विपुल जैन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक बैठक कस्बा खेकड़ा में आयोजित की गई।
इस मौके पर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश सचिव प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या बहुत ही चिंता का विषय है। इससे देश में रोजगार, जलस्तर व जमीन घट रही है।
साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। जनसंख्या के बढ़ने से देश में तमाम तरह की व्यवस्थाएं खराब हो रही हैं। इसको लेकर पूरे भारत में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता 13 नवंबर को ठीक 12 बजे एक शपथ लेंगे की भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो, जो समान रूप से सभी धर्मों पर लागू हो। बताया कि कस्बे के जैन डिग्री कॉलेज में भी शपथ का कार्यक्रम होगा, इसको लेकर सभी को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि भारत की जनता अब जनसंख्या नियंत्रण कानून चाहती है, जो कि राष्ट्रीय हित के लिए बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर नीरज, संगीता, राहुल, कपिल, देवदत्त, सोनू, पायल, सृष्टि, मनोज, कुलदीप, निखिल आदेश आदि थे।

If you have any doubts, please let me know