समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए मांगे आवेदन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले पार्टी के नेताओं से आवेदन मांगे हैं। 
सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने पार्टी कार्यालय पर जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जो पार्टी के नेतागण चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनसे आवेदन पत्र मांगे गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी द्वारा निर्धारित प्रारूप मे भरकर आवेदक को जमा करने होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ नगेन्द्र सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक वर्धन शर्मा ,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ सीमा यादव, जिला महासचिव प्रधान रिफाकत अली, ललित जैन, अंकुर जैन, प्रमोद विश्वकर्मा, योगेंद्र चौहान, राधे गुर्जर, रविन्द्र नैन ,राहुल यादव, डॉक्टर रियासत अली, अमित शर्मा, धर्मपाल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top