बाॅलीवुड़ की मशहूर अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल और मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी ने किये कई शूट
महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेन्द्रपाल सिंह दिखे फिल्म के प्रति आश्वस्त
बागपत। विपुल जैन
बहुप्रतिक्षित बाॅलीवुड़ फिल्म जाट लैंड़ की शूटिंग पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शूट की जा रही है। यह फिल्म जमीनी विवादों से उपजी पारिवारिक रंजिश और राजनीति से ओत-प्रोत है। शुक्रवार को इस फिल्म की शूटिंग बागपत जनपद के विभिन्न गांवों में की गई।
पटबीजना फिल्म प्राईवेट लिमिटेड़ के बैनर बनने वाली इस फिल्म में मुख्य भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता सूर्यदेव सिंह निभा रहे है। साथ ही साथ बाॅलीबुड़ की जानी-मानी मशहूर अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल भी इस फिल्म में अहम भूमिका अदा कर रही है। गरिमा अग्रवाल कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है और दर्शकों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है।
बाॅलीवुड़ की अनेकों सुपरहिट फिल्मों को देने वाले और महाभारत में द्रोणाचार्य के रूप विश्वभर में ख्याति अर्जित करने वाले सुरेन्द्रपाल सिंह, अपने निगेटिव रोल से सैकड़ो बाॅलीवुड़ फिल्मों को अपने अभिनय से हिट बनाने वाले अभिनेता मुकेश तिवारी के साथ-साथ बाॅलीवुड़ के प्रसिद्ध अभिनेता जावेद हैदर, अनंत जोग, गोविंद नामदेव जाट लैंड़ फिल्म में मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे। बालीवुड़ के नामचीन अभिनेताओं, अभिनेत्रीयों की एंट्री ने अभी से लोगों को इस फिल्म को देखने के प्रति आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर योगेश शर्मा और राईटर अर्जुनदेव मलिक है।

If you have any doubts, please let me know