आज मनाया जाएगा अहोई अष्ठमी का पर्व : नीरज शास्त्री | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
शिव शक्ति ज्योतिष कार्यालय के आचार्य पंडित नीरज शास्त्री ने बताया है कि अहोई अष्टमी का पर्व 8 नवंबर यानी आज परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अहोई अष्टमी का पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माताएं सारा दिन उपवास रखती है अपने बच्चों की दीर्घायु व उनकी बुद्धि विकास की कामना करती है। बताया कि शाम को जल देने के बाद ही व्रत को खोला जाता है। बताया कि 8 नवंबर को शाम को 7 बजकर 29 मिनट से अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी और उसके बाद 9 नवंबर को सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top