बागपत। विपुल जैन
नेहरु युवा केंद्र बागपत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के सेमिनार हॉल में कौमी एकता दिवस मनाया गया और कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बागपत अभिराम त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक शशि कुमार यादव ने विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक अरुण तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप देश में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने एवं देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए खेडकी, ओगटी, बावली, गौरीपुर एवं बिहारीपुर के युवा मंडल व युवती मंडल के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके नेतृत्व में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। युवाओं को संविधान की प्रस्तावना एवं प्राथमिक कर्तव्यों के अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई गयी। मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं उपस्थित युवतियों को किसी भी तरह के भेदभाव के ऊपर खुलकर बोलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एनवाईवी सोनू धनकड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र बागपत के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक राहुल पाण्डेय, लेखाकार आँचल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मंजीत, रश्मि, नीलम, गुलफाम, अजय, प्रशांत, परवेश एवं युवा मंडल अध्यक्ष नितीश भारद्वाज, शेखर त्यागी, कर्मवीर सैनी, शुभम, प्रीति, वर्षा, सपना, शिवानी, विशाखा, स्वाति आदि मौजूद रहे ।

If you have any doubts, please let me know