लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक | NMPK Media @Baghpat

0
परिवहन विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट जरूर लगाये

बागपत। विपुल जैन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया।
इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने बताया कि इसके अन्तर्गत सभी डीलर व प्रदूषण जांच केन्द्रों के सहयोग से जनपद के मुख्य चोराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य स्थलों पर सड़क सुरक्षा सम्बंधी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व स्टीकर लगाये गये और लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा परिवहन विभाग पर्वतन दल बागपत द्वारा दुपहिया वाहन चलाने वालों को हैलमेट का प्रयोग करने व वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की  बात कही। उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जीप, कार चलाने वालों को सीट बेल्ट का उपयोग करने व कड़ाई से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए सतर्क किया गया। साथ ही अभियान चलाकर हैलमेट व सीट बेल्ट की चैकिंग भी की गईं। यह सड़क सुरक्षा सप्ताह आगामी 24 नवम्बर तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top