सपा प्रत्याशियों की होगी ऐतिहासिक मतों से जीत : निजात खान | NMPK Media @Baghpat

0
सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क कर मांगे वोट
भाजपा प्रत्याशियों की नहीं बच पाएगी जमानत भी

बागपत। विपुल जैन
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल-काॅलेजों में जाकर छात्रों व शिक्षकों से सम्पर्क किया और उनसे सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
हाजी निजात खान ने बताया कि सपा ने स्नातक सीट से शमशाद मलिक एडवोकेट एवं शिक्षक सीट से धर्मेन्द्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिस तरह से उन्हें मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है, उससे उम्मीद है कि सपा के दोनों प्रत्याशियों की ऐतिहासिक मतों से जीत होगी और विपक्षी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। कहा कि मतदाता सपा की नीतियों व कार्यों से भलीभांति परिचित है। उन्हें सपा का शासन याद आने लगा है। सपा सर्व समाज की पार्टी है और समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है। सपा के शासन में जितने विकास कार्य उत्तर प्रदेश में हुए है, उतने विकास कार्य अन्य सरकारें नहीं कर पायी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब अल्प समय की मेहमान है और उसके बाद उत्तर प्रदेश में सपा का राज होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top