सपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर मांगे वोट | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ -सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार व एडवोकेट शमशाद मलिक के लिए सपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क कर वोट मांगे।
जनपद में उपरोक्त निर्वाचन की नामावली में जिन लोगों का नाम सम्मिलित है, उनसे समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। बताया कि आगामी 1 दिसंबर को विधान परिषद की मेरठ सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक सीट के लिए मतदान होना है। इस चुनाव के लिए समाजवादियों द्वारा इंदिरा गांधी स्मारक इण्टर कालेज मुकारी, शीलचन्द्र इण्टर कालेज अमीनगर सराय, सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री काॅलेज खट्टा प्रहलादपुर, श्री नेहरू इण्टर कालेज पिलाना,आदर्श इण्टर कालेज दत्तनगर, नेताजी सुभाष स्मारक इण्टर काॅलेज बुढसेनी तथा महात्मा इण्टर कालेज ढिकौली मे पहुंचकर जनसंपर्क किया और सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की बात कही। जनसंपर्क में सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष एवं पिलाना ब्लाॅक प्रभारी(एमएलसी शिक्षक) डॉ सीमा यादव के साथ अंकुर यादव तथा शिक्षक तेजवीर सिंह सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top