दिनेश गोयल एवं श्रीचंद शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने शुलभा गर्ल्स हाई स्कूल खेकड़ा में एक बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी अध्यापिकाओ से स्नातक सीट से दिनेश गोयल एवं शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ- सबका विकास को आधार बनाकर पूरे उत्तर प्रदेश के विकास एवं उत्थान के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत बनाने के लिए आगामी एक दिसम्बर को सभी स्नातक एवं शिक्षक खेकडा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मत देकर विजयी बनाएं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने समस्त स्टाफ की ओर से भरोसा दिलाया कि हम सब एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर जेपी गुप्ता एडवोकेट, अनीता यादव, माधुरी शर्मा, राममूर्ति शर्मा, राजन गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top