मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से बडौत की नेहरू रोड पर कश्यप कॉलोनी स्थित कश्यप मंदिर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमे वर्ष 2020 के मेधावी छात्र- छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बड़ौत के सभासद जीत सिंह कश्यप मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन विनोद कश्यप एवं राजेश कश्यप द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णपाल कश्यप द्वारा की गई।
कार्यक्रम में ट्रस्टी अध्यक्ष अमित कश्यप, महासचिव अनिल कश्यप,ऑडिटर तेजवीर सिंह, कश्यप प्रचार मंत्री योगेंद्र कश्यप, प्रवक्ता प्रशांत कश्यप, सचिव अशोक कश्यप आदि सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top