खेमचंद बाबूजी की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
प्रसिद्ध समाज सेवी सतीश पवार के पिता खेमचंद बाबूजी की रविवार को उनके पैतृक गांव बली स्थित हीरा फार्म हाउस में प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान एक हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सामूहिक रुप से आहुतियां डाली और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
सभी ने खेमचंद बाबूजी के समाजसेवी और धार्मिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि वह एक नेक दिल इंसान थे। वह सभी के सुख दुख में आगे रहते थे। भले ही आज वह हमारे बीच ना हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेगी। इस दौरान उनकी समाधि का अनावरण किया गया। सभी ने खेमचंद बाबूजी की समाधि व उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया गया और भगवान हनुमान व श्रीराम की मनमोहक झांकियों का मंचन किया गया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान, तेजपाल प्रधान, करतार पहलवान, चौधरी सतवीर, चौधरी सुखबीर, चौधरी फिरेराम, चेयरमैन चौधरी धर्मवीर खानपुर, ओमवीर नेताजी, बलराज पहलवान, नरेश प्रधान चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र, संदीप पहलवान, चौधरी राजेश, चौधरी रणबीर, जोगिंदर प्रधान, भोपाल नंबरदार, वीर सिंह, खन्ना जी यमुना विहार, चौधरी ओमेंद्र गाजियाबाद, इंस्पेक्टर अशोक दिल्ली पुलिस, चौधरी तिलकराम मंडार, अभिनव पवार, गीता पवार डायरेक्टर शुगर मिल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top