बागपत। विपुल जैन
पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सदस्यों ने छपरौली में अंतर्राष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर के लड़के प्रतीक के जन्मदिन पर पौधा भेंट किया और उसके बाद उस पौधे का उनके घर के आंगन में रोपण कराया।
इस अवसर पर दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जो भी पौधा वह लगाएं उसकी रक्षा भी स्वयं करें। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना बेहद जरूरी है। दल के संस्थापक सदस्य कृष्णपाल पहलवान ने कहा कि दल द्वारा पौधारोपण को लेकर मुहिम चलाई जा रही है। विगत दिनों दल द्वारा शहर से लेकर प्रखंड तक कई कार्यक्रमो के आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर जगदीश, हर्षित,सूरज, हरेंद्र व सुमित आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know