डौला गांव में हुआ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
डौला गांव में रविवार को महाराणा प्रताप दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें युवाओं ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं युवा समाजसेवी सूर्यांश यादव ने बताया कि इस मौके पर वार्ड नंबर-21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र प्रमुख, प्रसिद्ध समाज सेवी संजय डीलर, भाजपा नेता गजेंद्र कुशवाहा, भीम सिंह, बाबुराम खान व नीरज कुमार अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में मोहित काठा ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय व गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 51 सो रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 31 सो रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 सो रूपये राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। इस मौके पर राकेश, ब्रिजेश, प्रमोद, रामबीर,प्रेमवीर, राकेश,देवदत्त,संदीप, सौरभ, अभिषेक, अवनेश,निशान्त, अर्जुन, पिंकल, अंकित, शुभम, आकाशदीप आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top