श्री साईं युवा सेवा समिति ने लगाया भंडारा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
श्री साईं युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत में भंडारा लगाया, इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के चेयरमैन एवं समाज सेवी आकाश कंसल ने बताया कि इस मौके पर नगर पालिका बडौत के चेयरमैन अमित राणा एवं समाजसेवी विश्वास चौधरी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। बताया कि हर साल उनकी समिति द्वारा साईं संध्या का प्रोग्राम किया जाता था, लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते प्रोग्राम नहीं हो पाया। अपनी परंपरा को जीवित रखते हुए उनकी समिति ने साईं संध्या के स्थान पर भंडारा लगाया, जिसमें काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजीव तायल, मनीष सिंघल, नितिन गोयल, संयम अग्रवाल, वैभव गुप्ता, अंकुर जैन, गोपाल गोयल, रूबल गर्ग, नितिन जैन, अमन गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top