बागपत। विपुल जैन
श्री शान्ति सागर दिगम्बर जैन कन्या इंटर कॉलिज छपरौली में सरदार वल्लभ भाई पटेल व महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गयी।
इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
संस्था की प्रधानाचार्या चित्ररेखा जैन ने विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्राओं एवं स्टाफ को एकता व अखण्डता की शपथ दिलायी। उन्होंने बताया कि आज के दिन हम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाते हैं। बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल आजाद भारत को एक राष्ट्र बनाने वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान क्रान्तिकारी व देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे।
संचालन प्रवक्ता अन्जु जैन ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

If you have any doubts, please let me know