बालाजी की चौकी में जमकर झूमे श्रद्धालु | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
नगर के बड़ौत रोड स्थित कृष्णा एंक्लेव में शुक्रवार की रात को बालाजी सेवा संगठन ट्रस्ट के सौजन्य से बालाजी की चौकी लगाई गई, इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और बालाजी का गुणगान किया।
इस मौके पर कॉलोनी के डीलर एवं प्रमुख समाज सेवी मोहर सिंह, सुमित अरोड़ा व टींकू अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मोहर सिंह ने फीता काटकर बाला जी की चौकी का शुभारंभ किया। इसके अलावा समाजसेवी अरुण नारंग ने बालाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, जबकि समाजसेवी विनोद शर्मा ने बालाजी के दरबार में दीप प्रज्वलित किया। संगठन के अध्यक्ष रोहित गुप्ता व कार्यक्रम के विशेष सहयोगी एवं युवा समाजसेवी अमित चंदोरिया ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला, पटका व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। बालाजी की चौकी में आई सिंगर रिया कश्यप ने बालाजी के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया। भजनों को सुनकर श्रद्धालु अपने पैरों को नहीं रोक पाए और बीच पंडाल में ही जमकर नाचे-कूदे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। रोहित गुप्ता व अमित चंदोरिया ने बताया कि जल्द ही कृष्णा एन्कलेव में बालाजी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसमे बालाजी भगवान व श्रीराम दरबार समेत अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इस मौके पर आकाश सेठी, लविंद्र ठाकुर, कृष्ण प्रजापति, सन्नी प्रजापति, दीपक वर्मा,मोनू वर्मा, किशन चौहान, कल्लू कश्यप, मुन्ना भाई, बग्गू सेठी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top