महाराणा प्रताप स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वी जयंती मनाई गई।
इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि हिन्दुस्तान को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में योगदान दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। बताया कि उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुजरात में नर्मदा के सरदार सरोवर बांध के सामने सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची लौह प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया। राजेंद्र ठेकेदार ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर आकांक्षी शर्मा, अमरदीप व्यास, आसिफ खान, कनिष्का आर्य, अंशु आर्य, प्रियंका आर्य, प्रेम राजपूत, नीरज राजपूत, दुर्गेश, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top