बागपत। विपुल जैन
सपा कार्यालय पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि, पूर्व उप-प्रधानमंत्री सरदार पटेल व महान समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। सभी ने तीनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि व भारतीय संस्कृति के सूत्रधार और संस्कृत रामायण के रचयिता के रूप में याद किया। लौह पुरुष सरदार पटेल को उन्होंने भारत में राष्ट्र भावना जागृत करने व स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों को भारत में विलय करने तथा देश की एकता व अखंडता बनाए रखने को मूर्त रूप देने वाला नेता बताया। आचार्य नरेंद्र देव को उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध शिक्षाविद व एक महान समाजवादी नेता की संज्ञा दी। उन्होंने तीनों महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह ,एडवोकेट गजेंद्र सिंह तेजपाल सिंह बली, संजय डीलर,
टीटू यादव प्रधान, कर्मवीर प्रधान आदि थे। इसके अलावा जगपाल तोमर के नेतृत्व में कृष्णपाल ,अशोक कुमार ,तौफीक अली ,परविंदर समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

If you have any doubts, please let me know