कैंडल मार्च निकालकर निकिता तोमर को दी श्रद्धांजलि | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
बहादुर बेटी निकिता तोमर जिसने अपना धर्म, अपना स्वाभिमान और अपनी इज्जत बचाने के लिए शहादत मोल ले ली और कट्टरपंथी तौसीफ की गोली का शिकार हो गयी, उसके समर्थन में सर्व समाज के लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला और निकिता तोमर को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष प्रियंका आर्य ने आरोपी तौसीफ और रेहान को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना को अंजाम देने का दुसाहस न कर सके। वही राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि तोसीफ काफी समय से निकिता तोमर के पीछे पड़ा हुआ था और उसे जबरन मुस्लिम बनाकर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। घटना के लिए तौसीफ और रेहान ने निकिता तोमर के अपहरण का प्रयास किया और असफल होने पर उसे गोली मार दी। कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, ऐसे लोगों को उनके किये की सजा जरूर मिलनी चाहिए। राकेश कुमार आर्य ने लव जिहाद को लेकर रोष प्रकट किया। इस मौके पर मनोज कुमार आर्य, पहलाद सिंह, राजेंद्र ठेकेदार, दुर्गेश राजपूत ,नीरज राजपूत, सुनील चौहान, रजत उपाध्याय ,प्रयाग राणा,दीप खट्टा , गौरव मीतली, पंकज खट्टा, रेखा चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top