बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने कहा कि वह अमन बैंसला के परिजनों को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व अमन बैंसला ने नेहा जिंदल, सुमित गोस्वामी व विपिन खत्री से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। बताया कि इसको लेकर उन्होंने व विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जब दवाब बनाया तब जाकर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो पाया। बताया कि पुलिस अभी तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जांच के नाम पर पुलिस द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली में धरना दिया। उन्होंने मांग की कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और अमन बैसला के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले में जो पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जाए। इस धरने में दिल्ली से विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी भी पहुंचे थे। बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक सप्ताह का टाइम मांगा। उसके बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। मनुपाल बंसल ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह फिर से धरने पर बैठ जाएंगे और अमन बैसला के परिजनों को न्याय दिलाकर ही उठेंगे।

If you have any doubts, please let me know