बागपत। विपुल जैन
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वाई पी सिंह का महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
वाई पी सिंह जी ने युवाओं से कहा कि वह भारत का भविष्य है, उसको राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने संगठन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वह पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि पार्टी को बल मिल सके। नीरज कुमार बूथ अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने बूथ अध्यक्ष को भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाती है। कहा कि इससे पार्टी की जड़े मजबूत हुई है। मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की नीतियों को हम घर-घर तक पहुंचाएंगे ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार बहुत रचनात्मक काम कर रही है, लेकिन उसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।
प्रयाग राणा अध्यक्ष ठाकुर कम्युनिटी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है। हम सब युवा मिलकर उसका सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्गेश राजपूत, सचिन राजपूत, अमित मानव, अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय सिंह फौजी, जिला अध्यक्ष राजपूत विकास समिति बागपत अजय सोम, राजेश ठाकुर मितली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know