बागपत। विपुल जैन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ ने आगामी 13 नवंबर को प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाने के लिए खेकड़ा नगर के विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क अभियान चलाया और युवाओ को जनसख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए प्रतिज्ञा लेने का आहवान किया।
इस मौके पर फाउंडेशन के जिला प्रभारी प्रमोद गोस्वामी एवं नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि देश मे बढ़ती हुई आबादी व घटते हुए संसाधनों के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश की एक बडी आबादी बेरोजगारी, भुखमरी से जूझ रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, बिजली, पानी, भोजन आदि संसाधनों की पूर्ति करने में देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यदि जनसंख्या इसी तरह बढ़ती रही तो देश मे संसाधनों के लिए ग्रह युद्ध के हालात उत्पन्न हो जायेंगे। देश को गृह युद्ध से बचाने के लिए जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास में भी बाधक है। देश मे विकास की गति भी बढ़े और देश सर्व शक्तिमान बने, इसके लिए भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जरूरी है। इस दौरान हस्ताक्षर कर सैकड़ो युवाओ ने अभियान को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर अमित झा, प्रमोद, ऋषभ, आयुष, जगमेंद्र दास जैन, कुलदीप गुर्जर, आकाश, विपुल कुमार, मेहुल, अभिषेक, ललित, सुनील कुमार, नितिन, मिथुन, दीपक आदि मौजूद रहे।

If you have any doubts, please let me know