बागपत। विपुल जैन
ई- गंगा के अन्तर्गत बच्चों को ऑनलाइन क्लास दी जा रही है, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है।
राजकीय हाईस्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अन्तरिक्ष कुमार ने बताया कि जनपद बागपत से भी शिक्षक -शिक्षिकाओं के वीडियो प्रसारण के लिए भेजें गये थे, जिसमें आभा राज सिंह द्वारा तैयार की गई विडियो का चयन हुआ और दूरदर्शन पर मंगलवार 3 नवम्बर को प्रसारित किया गया। आभा राज सिंह ने बताया कि यह विडियो हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय के अध्याय श्वसन तंत्र का प्रारम्भिक ज्ञान पर बनायी गयी थी, जिससे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर बच्चों को ई-लर्निंग क्लास से पढाकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई है। वह आगे भी बच्चों के हित में मेहनत करेंगी। अध्यापिका आभा राज की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रधानाचार्य अन्तरिक्ष कुमार, बिन्दिया,गरिमा, प्रिया, नरेश कुमार, रवि गोयल, कालूराम तथा युवा चेतना मंच बसोद के संस्थापक एवं समाजसेवी मास्टर सत्तार अहमद ने बधाई दी है।

If you have any doubts, please let me know