बागपत। विपुल जैन
ग्राम गठीना में रुचि मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा सिलाई-कढ़ाई केंद्र शुरू किया गया। केंद्र का उदघाटन मनोज आर्य एडवोकेट महामंत्री राजपूत विकास समिति बागपत ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वाबलंबी होना अति आवश्यक है। स्वाबलंबी महिला का कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता।
सुखबीर सिंह जिला अध्यक्ष रालोद ने युवाओं से आह्वान किया कि मानवीय मूल्यों का ध्यान रखते हुए समाज को मजबूत बनाएं। नीरज चौधरी टटीरी ने कहा कि युवाओं को संगठित होकर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। सभी युवा शक्ति ने समाज को नई दिशा देने पर विचार किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार ने युवाओं को पत्रकारिता करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के द्वारा भी हम स्वाबलंबी बन सकते हैं। उन्होंने हर गांव में सिलाई-कढ़ाई केंद्र खुलवाने की बात कही। प्रयाग राणा ठाकुर कम्युनिटी जिला अध्यक्ष बागपत ने युवाओं से समाज और राष्ट्र के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशील कुमार, गौरव कुमार, विकास राजपूत, अश्वनी राजपूत, सुशील राजपूत, सौरभ चौहान, संदीप कुमार, सचिन, श्रीकांत राजपूत आदि थे।

If you have any doubts, please let me know