वर्चुअल महावीर संदेश महारैली को सफल बनाने का आह्वान | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
जैन मिलन बडौत की एक बैठक दिल्ली- सहारनपुर रोड स्थित बडौत कार्यालय में हुई, जिसमें वर्चुअल महावीर संदेश महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। 
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मनोज जैन मसाले वालो ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2547 वें निर्वाण वर्ष के मौके पर आगामी 13 दिसम्बर की रात को रात्रि को साढ़े सात बजे से रात को नो बजे तक वर्चुअल महावीर सन्देश महारैली का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म से लेकर मोक्ष कल्याणक तक की सभी क्रियाओ के बारे में सभी आमजनों को अवगत कराया जाएगा। इस महारैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश चन्द जैन रितुराज सम्बोधित करेगें । जिसका फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम व टीवी चैनल पर लाईव टेलीकास्ट होगा। इस वर्चुअल महारैली का उद्देश्य जन-जन मे जागृति लाना है ओर अपने वर्चस्व को आगे बढाते हुए सामाजिक व धार्मिक कार्यों में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि हम तीन करोड से कम नही है, बशर्ते हम नाम के आगे अगर जैन लिखे तो हमें जनगणना में जाति ओर धर्म के कॉलम में सिर्फ ओर सिर्फ जैन लिखना चाहिए। बैठक में जैन मिलन बडौत के अध्यक्ष आदीश जैन सबगे वाले, मन्त्री पुनीत जैन ,नवीन जैन बब्बल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, प्रवीण जैन ठेकेदार, सतीश जैन ठेकेदार पूर्व अध्यक्ष, अंकुर जैन बूढपूर वाले, विनीत जैन मास्टर जी, रजनीश जैन बोबी,सुनील जैन सबगे वाले, कमल जैन किताबों वाले, आलोक जैन मित्तल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top