बड़ौत सीओ के खिलाफ व्यापारियों ने निकाला जुलूस | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
बड़ौत व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर बड़ौत सीओ के खिलाफ़ जुलूस निकाला और जमकर नारे लगाए।
एसोसिएशन के संरक्षक संजय जैन एवं अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि दीपावली के दिन बड़ौत सीओ ने व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके लाखों रुपए के पटाखे जब्त कर लिये। केवल इतना ही नहीं काफी पटाखों को उन्होंने पानी डलवाकर नष्ट कर दिया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। बताया कि अभी तक भी बड़ौत सीओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने अपनी एकता का परिचय दिया और बड़ौत सीओ के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही कहा कि जो पटाखे सीओ उठाकर ले गए थे, उन्हें वापस दिलाया जाये। जिन पटाखो पर पानी फेंककर नष्ट कर दिया गया था, उनका मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर सीओ बड़ौत के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापारी उच्च अधिकारियों का घेराव कर धरना देंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से अतुल जैन उर्फ डिंपल, मुकेश शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, मनोज जैन मसाले वाले, नवीन जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, बाबूराम जैन, चमन लाल, प्रमोद विश्वकर्मा, ललित सभासद, कासिम शरीफ, हाजी जमीरउद्दीन, डॉ इरफान मलिक, मोनू बिजली, विक्की जैन, नवनीत जैन, अनुराग जैन, अभिषेक जैन, अर्पित जैन, अमित कुमार आदि व्यापारी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top