बागपत। विपुल जैन
भाजपा बागपत विधानसभा का शिक्षक एमएलसी मतदाता सम्मेलन अमीनगर सराय के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने सभी शिक्षकों से भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विदेशों में भी पीएम मोदी मां भारती का वैभव बढ़ाए रहे हैं। आप सभी भाजपा का सहयोग कर अपने वोट की आहूति 1 दिसंबर को दें। विधायक योगेश धामा ने कहा कि सभी शिक्षक, प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के नाम के आगे एक का चिन्ह बनाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, शिक्षक एमएलसी जिला संयोजक राजीव तोमर, मतदाता प्रमुख डॉक्टर नीरज कौशिक, महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, विनोद वाल्मीकि, विनय त्यागी, जिला सह मीडिया प्रभारी गौरव यादव, अजय पालीवाल, नाहर सिंह, लक्की चौधरी, प्राचार्य हरिहर शर्मा, जिला महामंत्री सरिता चौधरी आदि उपस्थित थे।

If you have any doubts, please let me know