लोगो ने यमुना नदी में स्नान के साथ-साथ हवन में दी आहुति
गंगा पूर्णिमा के दिन का हिन्दू और सिख धर्म में है विशेष महत्व : देवेंद्र
बागपत। विपुल जैन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लोगों ने यमुना नदी में स्नान कर पुण्य कमाया। साथ ही साथ घरों में हवन के आयोजन किए गए और भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी देवेंद्र प्रमुख ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पूरे साल गंगा स्नान करने का फल प्राप्त होता है। इस दिन गंगा नदी सहित पवित्र नदियों और तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और सब पापों का नाश होता है। बताया कि जो लोग पवित्र नदियों और तीर्थों पर स्थान के लिये नही जा सकते, वह घरों में पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं, उनको भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। बताया कि हिंदू धर्म और सिख धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। सिख धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाते हैं। इसी दिन सिख सम्प्रदाय के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इसी कारण इसे गुरु पर्व भी कहते हैं। बताया कि आज के दिन हवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

If you have any doubts, please let me know