बागपत। विपुल जैन
मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर द्वारा अमीनगर सराय कस्बे में अपना घर आश्रम का सोमवार को शुभारंभ किया गया है।
इस आश्रम के लिए 50 आवासीय क्षमता का भवन जिसमें पूर्व में आमजन की सेवार्थ शांति लोक हॉस्पिटल संचालित था को प्रदीप जैन विद्या यूनिवर्सिटी मेरठ एवं विद्या प्रकाशन मंदिर मेरठ एवं उनके परिवारजनों द्वारा असहाय लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया गया। इस आश्रम में आश्रयहीन, असहाय, पीड़ित व बीमार गरीब लोग जोकि बागपत, बड़ौत एवं मेरठ के आसपास के क्षेत्रों में मिलेंगे, उनको प्रमुखता से रेस्क्यू कर आश्रय एवं सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। अपना घर आश्रम अमीनगर सराय की रेस्क्यू टीम द्वारा सोमवार को बडौत से दो असहाय लोगों जो लावारिस अवस्था में थे, उन्हें लाकर भर्ती कराया गया। समाज सेवी दिनेश जैन ने कहा कि यदि इस तरह के आश्रयहीन, असहाय व लावारिस हालत में लोग मिले तो संस्था की हैल्पलाइन नंबर 8599999911 पर सूचना दे, ताकि उन्हें रेस्क्यू कर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। बताया कि सूचना दाता को जब तक संस्था की एंबुलेंस उनके बताए हुए स्थान तक पहुँचे तब तक उनके पास रहना होगा ताकि एम्बुलेंस पहुंचने तक वे इधर-उधर ना हो जाए और उनको रेस्क्यू कर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बताया कि संस्था के देश भर में 35 अपना घर आश्रम संचालित है, जिनमें से उत्तर प्रदेश में 9 आश्रम संचालित है। संस्था का मुख्यालय भरतपुर राजस्थान में है। इन सभी आश्रमों में 6 हजार से ज्यादा आश्रयहीन, असहाय व पीड़ित लोग सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं।

If you have any doubts, please let me know