पिलाना में हुआ भाजपा के बूथ कार्यालय का उद्घाटन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पिलाना गांव में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के स्नातक एवं शिक्षक बूथ कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
भाजपा के अमीनगर सराय-पिलाना मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी व रमाकांत एडवोकेट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल एवं शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि दिनेश गोयल व श्रीचंद शर्मा विजयी हुए तो शिक्षकों व युवाओं की हर समस्या का समाधान होगा और उनके सामने किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर यानी आज सभी मतदाता बूथ पर जाकर दिनेश गोयल व श्रीचंद शर्मा के नाम के सामने बने कॉलम में 1 का निशान बनाकर उन्हें विजयी बनाएं। इस मौके पर दीपक त्यागी, मनोज शर्मा, लीलू, राहुल, विजयपाल शर्मा, मोनू प्रजापत, कृष्ण त्यागी, सुधीर त्यागी, सोनू त्यागी आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top