बागपत। विपुल जैन
जनपदभर में सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। इस दौरान जहां गुरुद्वारों में शब्द कीर्तन हुए, वहीं जगह-जगह लंगर भी लगाए गए।
प्रमुख समाज सेवी संजय डीलर ने सिख समाज के सभी लोगों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया। यही वजह है कि दुनिया में खासतौर से हिंदुस्तान में जब भी कोई भी आपदा आती है तो सिख समाज हमेशा सबसे पहले मदद करने के लिए पहुंचता है। सिख समाज को पूरी दुनिया में बहुत ही इज्जत की नजरों से देखा जाता है। यह सभी गुरु नानक देव जी के पद चिन्हों पर चलने के कारण हुआ है। उन्होंने सभी से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

If you have any doubts, please let me know