बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक डाली।
उन्होंने जनपद भर के स्कूल कॉलेजों में जनसंपर्क किया और शिक्षको व युवाओ से विधान परिषद चुनाव में खड़े भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल (स्नातक) एवं श्रीचंद शर्मा (शिक्षक) के लिए जनसम्पर्क किया। साथ ही साथ मतदाताओ को वोटर स्लीप बाटी एवं प्रदेश के विकास एवं राष्ट्रहित के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग भाजपा प्रत्याशी के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने 1 दिसंबर यानी आज मेरठ खंड के विधान परिषद स्नातक व शिक्षक चुनावों मे भाजपा प्रत्याशियो के पक्ष में अपना बहुमूल्य मत देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही। साथ ही कहा कि सभी पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड ले जाना न भूलें।

If you have any doubts, please let me know