गांवों में किया जाएगा युवा मंडलो का गठन : अरुण तिवारी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन नेहरु युवा केंद्र बागपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की सालाना बैठक हुई। इसमें डीएम द्वारा जनपद के प्रत्येक गाँव में युवा मंडलों के गठन के निर्देश के अनुपालन में विकास खण्ड छपरौली से युवा मंडल विकास कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। 
जिला युवा समन्वयक अरुण तिवारी ने बताया कि युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित युवा दल विकास खण्ड के प्रत्येक गाँव का भ्रमण करेगा एवं उस गाँव के प्रधान, पंचायत सचिव एवं अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क कर 15 से 29 वर्ष के युवाओं की सहभागिता से उस गाँव में युवा अथवा युवती मंडल के गठन के प्रयास करेगा। इस प्रकार से गठित युवा मंडलों के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राजनैतिक उत्थान की योजनाओं से भी इन युवाओं को जोड़ा जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं का सामाजिक, राजनैतिक एवं नैतिक सशक्तिकरण है, जिससे वे आगे चलकर एक शसक्त, समृद्ध एवं खुशहाल भारत के जिम्मेदार नागरिक बन सके एवं स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर लोगों को जागरूक कर सामाजिक परिवर्तन एवं ग्रामीण विकास में अपना योगदान दे सकें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र से जुड़ने वाले युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। इस प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को जरुरत के समय जिला प्रशासन की सहायता के लिए भी लगाया जा सकेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top