फुलेरा गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
केंद्र सरकार की योजनाओं को आम गरीब जनता तक पहुंचाएं
बागपत। विपुल जैन
फुलेरा गांव में मोदी सपोर्टर संगठन व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना तवर पर्यावरण संस्था के तत्वधान में
एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र प्रमुख उपस्थित हुए। उन्होंने सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही 164 योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और उन योजनाओं से लाभ उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के हर गरीब व पात्र लोगों तक पहुंचे, ऐसी सभी को कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण पर भी चर्चा की और सभी से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से मोदी सपोर्टर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के महामंत्री विनोद तंवर, राष्ट्रीय मंत्री रामपाल पंवार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल प्रधान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष लता जैन, जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुद आदि समस्त पदाधिकारी गण व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know