शिक्षक एमएलसी श्रीचन्द शर्मा का किया गया अभिनन्दन | NMPK Media @Baghpat

0
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मलिक के आवास पर हुआ कार्यक्रम
 शिक्षक एमएलसी ने जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

बागपत। विपुल जैन
नवनिर्वाचित मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एमएलसी श्रीचन्द शर्मा का भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मलिक के आवास पर अभिनन्दन किया गया।
प्रकाश मलिक ने श्रीचन्द शर्मा को शाॅल औढ़ाकर उन्हें जीत के लिए बधाई दी। प्रकाश मलिक ने कहा कि श्रीचन्द शर्मा के एमएलसी बनने से अब शिक्षकों के सामने कोई भी समस्या नहीं रहेगी और उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार निस्तारण होगा। उधर, श्रीचन्द शर्मा ने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी के प्रयासों से ही यह सम्भव हो पाया है, इसके लिए वह उनके आभारी रहेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष जयकुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिता खोखर, प्रमोद रठौड़ा, जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top