अन्नदाता के साथ अन्याय सहन नहीं: रिफाकत अली | NMPK Media @Baghpat

0
निवाड़ा गांव में हुई समाजवादी पार्टी की बैठक
कृषि कानून वापस न लेने तक किया जाएगा संघर्ष

बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी की एक बैठक निवाड़ा गांव में आयोजित की गई, इसमें केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिलों को लेकर किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी रिफाकत अली ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के साथ दमन की हर सीमा पार करती जा रही है, जिसे सपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संगर्ष किया जाएगा। सपा कार्यकर्ता किसी भी दशा में चुप बैठने वाले नहीं है। उन्होंने सरकार से किसान हित में कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। बैठक में हुक्म सिंह प्रधान, शराफत अली, हाजी अफजाल, अब्दुल हमीम, जहांगीर, साजिद राजपूत, धर्मपाल कश्यप, सतीश, अलीशेर, चौधरी हसरत अली, अब्दुल सलाम, रफीक अहमद आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top