सपा की किसान यात्रा प्रशासन के लिए बनी सिरदर्द | NMPK Media @Baghpat

0
 प्रशासन ने दर्जनों सपा नेताओं को किया नजरबंद
सपा नेताओं को नजरबंद करना सरकार का अलोकतांत्रिक तरीका

बागपत। विपुल जैन
सपा की किसान यात्रा प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई। पुलिस ने रात में ही दर्जनों सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया।
 
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी द्वारा बड़ौत में किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकालने का कार्यक्रम था, जिसकी भनक लगते ही रात को ही सपा जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, महबूब अली प्रदेश सचिव मजदूर सभा ,सपा नेता रविंद्र नैन व सुशील नैन समेत पचास स्थानों पर बड़ी संख्या में सपा नेताओ व कार्यकर्ताओ को पूरे जनपद में नजरबंद किया गया, ताकि किसानों के समर्थन में पद यात्रा को बाधित किया जा सके।

इसको लेकर सपा जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि यह भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक तरीका है और भाजपा शासित सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों का समाजवादी पार्टी विरोध करती रहेगी। जब तक वर्ष 2022 में इस तानाशाही पूर्ण रवैये वाली सरकार को हटा नहीं लेते तब तक हम चुप नही बैठेंगे।व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ललित जैन, बडौत नगर अध्यक्ष अंकुर जैन, डॉ रियासत अली, अब्दुल वाहिद कुरेशी, मोहम्मद कामिल, विवेक वर्धन शर्मा, कविता गोस्वामी ,राधे गुर्जर, रॉकी देवधर, फिरोज खान, कर्मवीर प्रधान, राकेश अहैड़ा समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नजरबंद किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top