किसान रैली में भाग लेने जा रहे थे बड़ौत
पुलिस के साथ हुई सपा कार्यकर्ताओं की नोक-झोंक
बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी की किसान रैली में भाग लेने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को बड़ौत पुलिस ने रोक लिया। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक हुई।
कृषि कानूनों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन के नेतृत्व में बड़ौत में किसान रैली निकालनी थी। इसी किसान रैली में भाग लेने के लिए सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बड़ौत जा रहे थे, लेकिन बड़ौत पुलिस ने उन्हें किसान रैली में भाग लेने से पहले ही रोक लिया। इसको लेकर उनकी पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक हुई। हाजी निजात खान ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है, लेकिन वह किसानों की आवाज को दबने नहीं देंगे। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक वह इसका विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ रियासत अली, वाहिद कुरैशी, आशीष, आरिफ, दिनेश कुमार, नफीस, फिरोज खान आदि थे।

If you have any doubts, please let me know