दाहा गांव में विश्व मानवाधिकार दिवस पर हुई गोष्ठी
जानकारी के अभाव में होता है ग्रामीणों का शोषण
बागपत। विपुल जैन
नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विश्व मानवाधिकार दिवस पर दाहा गांव में एक गोष्ठी हुई, इसमें लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया की इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। ग्रामीण इलाकों में प्रायः ग्रामीणों को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होती और इसी जानकारी का अभाव कई बार उनके शोषण का कारण बनता है। बताया कि नेहरु युवा केंद्र बागपत द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मानवाधिकारों एवं उनकी रक्षा के लिए प्रदत्त संवैधानिक उपचारों के बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा। इस प्रकार प्रशिक्षित युवा अपने समकक्षों एवं अन्य ग्रामीणों को मानवाधिकारों के विषय में जागरूक करेंगे। इस गोष्ठी में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के मीडिया शोधार्थी गौरव कुमार व कब्ड्डी कोच अशोक कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एनवाईवी प्रवेश कुमार, प्रशांत विश्वकर्मा, स्वाति, विशाखा, सुनील आदि युवा उपस्थित थे।

If you have any doubts, please let me know